फोटो-12-मोहित की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HARDOI
शादी से लौटकर घर जा रहे बाइक सवार युवक को मंगलवार रात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरावां निवासी मोहित (28) पुत्र सिद्धनाथ मंगलवार रात गांव के ही रहने वाले रामनरेश की पुत्री की शादी में ग्राम तेंदुआ के निकट स्थित गेस्ट हाउस गया था।
शादी में शामिल होने के बाद वह बाइक से गांव वापस जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर मल्लावां कस्बे में मोहल्ला महमदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारदी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच रामनरेश की ही पुत्री के शादी समारोह से लौट रहे पिपरावां निवासी अन्य लोगों ने मोहित को मृत देख उसके परिजनों को सूचना दी।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह पिता के साथ खेती करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।