फोटो-47-राजकीय इंटर कालेज में अपनी मतदान सामग्री जमा करती पोलिंग पार्टियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
एमएलसी चुनाव के तहत मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों के राजकीय इंटर कालेज परिसर आने का क्रम छह बजे के बाद शुरू हो गया। जो देर रात तक जारी रहा।
चुनाव को लेकर जिले के 85 बूथों पर मतदान कराया गया। शहर में राजकीय इंटर कालेज एक मतदान केंद्र था जबकि शेष अन्य ब्लाकों में बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कराया गया। इसके बाद कस्बों में बनाए गए केंद्रों से पोलिंग पार्टियों का आना शाम छह बजे से शुरू हो गया।
पोलिंग पार्टियों के कर्मियों ने सामग्री व प्रपत्रों को व्यवस्थित कर पैकेट में सील किया। उसके बाद काउंटरों पर अपनी सामग्री जमा की। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहले बक्से जमा करवाए जाएंगे। इसके बाद यहां से दो ट्रकों से लखनऊ रमाबाई आंबेडकर पार्क भेजे जाएंगे।