फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई- लखनऊ मार्ग पर बघौली कस्बा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पेशे से कार चालक था।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बघौली थाना क्षेत्र के बन्नापुर गांव निवासी गुड्डू (35) प्राइवेट कार चालक था। गुरुवार की शाम वह बघौली से घर जा रहा था।
बघौली कस्बा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में चोट आने से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डू के परिवार में पत्नी रजियाबानो व तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें