फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-24- नीरज। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुरवा के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मंगलवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के बाजारपुरवा निवासी नीरज (28) कार चालक थे। वह सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रहे थे। चाचा शिव कुमार के मुताबिक, नीरज देहात कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा में अपनी मौसी मीना के यहां रहते थे। मंगलवार शाम वह बाइक से बाजारपुरवा जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुरवा के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नीरज अपनी दो बहनों के इकलौते भाई थे। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि रोडवेज बस कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें