फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला बिजली मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह प्रेमिका के घर युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की बात सामने आई है। युवक की मौत की वजह पर कालोनी में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 81 निवासी महनूर (21) बिजली मिस्त्री था। बड़े भाई नूर के मुताबिक, कॉलोनी में ही एक शादीशुदा महिला ब्लॉक 26 में रहती है। पति और बच्चे भी साथ रहते हैं। महिला के साथ महनूर की नजदीकियां थीं। नूर का दावा है कि सोमवार रात महिला ने महनूर को अपने घर बुलाया था।
मंगलवार सुबह महिला के घर में ही महनूर का शव चादर के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर जरूरी नमूने जुटाए। नूर ने महिला, उसके पति, भाई और एक साथी पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने के कारण मौत होने की बात पता चली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें