फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-10- संडीला सीएचसी पर मौजूद गिरीश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर के अतरौली मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें संडीला सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार शाम का है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकुन्नी के मजरा लालपुर निवासी गिरीश कुमार (42) खेती करते थे। भाई रामसागर के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से संडीला आए थे। शाम के समय वापस गांव जा रहे थे। वह बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। इस दौरान संडीला-अतरौली मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी के पास एक पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें संडीला सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर से युवक के बारे में जानकारी जुटाई फिर परिजनों को सूचना दी। शव देखकर मृतक की पत्नी सुनीता बिलख पड़ीं। गिरीश के परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10- संडीला सीएचसी पर मौजूद गिरीश के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें