फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लड़ते सांड़ों की जद में आए बाइक सवार की मौत

Fri, 05 Apr 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। ट्रॉली खरीदने के लिए बयाना (एडवांस) देकर बाइक से घर वापस आ रहा युवक शाहजहांपुर में लड़ते हुए सांड़ों की जद में आ गया। सिर के बल बाइक से गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी रमाकांत शुक्ला उर्फ मुल्कू शुक्ला (33) बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। बृहस्पतिवार को वह ट्रॉली खरीदने के लिए शाहजहांपुर गए थे। ट्रॉली पसंद आने पर बयाना देकर देर रात बाइक से वापस गांव आ रहे थे।
शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुर्रिया के दक्षिण कोंचेश्वर शिव मंदिर के सामने अचानक रास्ते पर सांड़ आ गए और आपस में लड़ने लगे। इनकी चपेट में आकर रमाकांत बाइक से सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन हेलमेट की बेल्ट बंद नहीं किए थे। इस कारण टक्कर लगते ही हेलमेट अलग जा गिरा और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से उन्हें कांठ के अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर में चिकित्सक ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी रीना और दो वर्ष की पुत्री माही है। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना शाहजहांपुर जनपद की है। शव का पोस्टमार्टम वहीं हुआ है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव फर्रुखाबाद के पांचाल घाट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें