फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने हरदोई से जा रहे थे फर्रुखाबाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अटिया गांव के पास बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरागई। हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के कुकरी गांव निवासी नागेंद्र शुक्ला (18) भाई शिवाकांत शुक्ला (24) के साथ बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते फर्रुखाबाद पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। अटिया गांव के पास बाइक अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें