फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र की हुई मौत

Fri, 21 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानोें पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं मेें एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई तो दूसरी ओर महिला टीचर घायल हो गई। घायल टीचर को लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन


ग्राम चौसठपुर निवासी रामदेव का पुत्र अंकित (14) गुरुवार को साइकिल से अपने मामा नरेंद्र निवासी अख्तियारपुर बिलग्राम के यहां गया था। शाम को वह साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे अंकित की मौके पर मौत हो गई।

अंकित कक्षा 8 का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बाइक सवार का सुराग लगाने को लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उधर, सांडी कस्बा निवासी महिला टीचर शहनाज हुसैन (50) अपने पुत्र के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। रास्ते में आवारा जानवर से टकराकर बाइक बेकाबू होकर पलट गई, जिससे महिला टीचर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके पुत्र को भी चोटें आई हैं। टीचर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें