छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन करने के बाद
विद्यार्थियों को हार्ड कापी जमा करने को पसीना बहाना पड़ा रहा है।
महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति के फार्म जमा करने को लेकर भारी भीड़ उमड़
रही है।
ज्ञात हो कि स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों के
छात्रवृत्ति के फार्म आनलाइन भरे जा रहे हैं। आनलाइन आवेदन करने के बाद
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति फार्म की हार्ड कापी कालेज में जमा करनी है,
ताकि कालेज प्रशासन उनका आनलाइन मिलान कर उनको अग्रसारित कर सकें।
सीएसएन
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के स्कालरशिप फार्म जमा करने को
विद्यार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। भीड़ से विद्यार्थियों को आवेदन पत्र
जमा करने को पसीना बहाना पड़ा रहा है। गुरुवार को भी महाविद्यालय में
विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही, जबकि सभी वर्ग और कक्षा के अनुसार जमा
काउंटर महाविद्यालय द्वारा बनाए गए हैं।