फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यु़त उपकेंद्र की मशीनें खराब,150 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर में लगी मशीनें खराब होने से रविवार रात तीन फीडरों से जुड़े 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

अनंगपुर उपकेंद्र में लगी मशीनों के पैनल का रविवार को बैटरी चार्जर खराब हो गया। इससे उपकेंद्र के कुंडी, विवियापुर और पचदेवरा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीनों फीडर से जुड़े क्षेत्र के अनंगपुर, सुल्तानपुर, आमतारा, गिरधरपुर, बरुआरा, मैकपुर, पचदेवरा, उबरीखेड़ा, पिपरिया, कुंडी, जलपापुर, मुर्तजानगर, कुरारी, नई बस्ती, समेत 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। किसान मुन्नीलाल, फूलसिंह, उधौ सिंह और चंद्रपाल का कहना है कि बिजली संकट के कारण धान और गन्ने की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जल्द ही मरम्मत नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। जेई विपिन चौधरी का कहना है कि टेक्नीशियन को बुलाया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
60 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका
रविवार को विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर में रखे 60 केवीए का ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। इससे पावर हाउस समेत अनंगपुर टाउन को बिजली सप्लाई दी जाती थी। शाहाबाद उपखंड के अधिकारी रणदीप ने मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली सप्लाई बहाल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें