फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीहड़ों की बदहाल पहचान से बुलंदी की राह प्रशस्त करेगा बीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कभी बीहडों की बदहाल तस्वीरों से अपनी पहचान रखने वाला औरैया अब विकास की नई इबारत लिख सकेगा।बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) क्षेत्र में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनने की घोषणा से पूरे क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जाग उठी हैं। वहीं औरैया में औद्योगिक गलियारे के लिए 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिससे क्षेत्र में अब बड़े उद्योगों की स्थापना की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

बीड़ा का यह प्रोजेक्ट न केवल झांसी और महोबा जैसे जिलों को औद्योगिक रूप से गति देगा बल्कि, इसके प्रत्यक्ष और परोक्ष लाभ औरैया तक पहुंचेंगे। औरैया जिले की भौगोलिक स्थिति इस दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का 45 किलोमीटर हिस्सा यहीं से गुजरता है। इसी एक्सप्रेस वे के किनारे 300 एकड़ भूमि पर औद्योगिक गलियारा बनाया जाना है।जिसके प्रथम चरण में जमीन अधिग्रहण का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास संग संवरेगा औरैया का इंडस्ट्रियल कॉरीडोर-
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना के बाद बीडा क्षेत्र में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित झांसी से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए लिंक रोड बनाने की घोषणा हुई है। इससे औरैया का सीधा संपर्क अब बीडा के नए औद्योगिक क्षेत्रों से हो जाएगा। इससे जिले के व्यापारियों, कारोबारियों और निवेशकों की बड़े औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच आसान हो जाएगी। आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट, गोदाम, निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों और कृषि उत्पादों से जुड़े उद्योगों को औरैया में नए अवसर मिल सकते हैं। बीडा में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बनने से माल ढुलाई और आवाजाही का समय घटेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

-
दिल्ली से झांसी तक महकेगी जिले के देशी घी की महक -
औरैया के छोटे उद्योग अब अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। अपनी सोंधी महक के लिए मशहूर जिले का देशी घी अब दिल्ली समेत प्रमुख बड़ी मंडियों मे जगह बना सकेगा। जिले में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे क्योंकि बीडा प्रोजेक्ट से जुड़ी सप्लाई चेन और सर्विस सेक्टर में स्थानीय युवाओं की मांग बढ़ेगी। उद्योगों को बड़े शहरों की महंगे श्रमिकों की जगह क्षेत्र में स्थानीय कामगार मिल सकेंगे। जिस वजह से उत्पादों की लागत घटेगी।

अभी तक हिचकने वाले उद्यमी अब लगाएंगे उद्यम

दो दशक पहले ककोर मुख्यालय से सटी प्लास्टिक सिटी को विकसित किया गया था। यहां 300 प्लाॅट हैं। जिनमें से अभी तक 150 का आवंटन हो सका है। छह इकाइयां बनकर तैयार हैं। हालांकि इनके शुभारंभ की तैयारी चल रही है। सुविधाओं के अभाव में यहां उद्योग लगाने से हिचक रहे लोगों को भी बीडा के जरिए संजीवनी मिलेगी। बुनियादी सुविधाएं उद्योमियों को आकर्षित करेंगी।



गेल का भी बढ़ेगा दायरा, रोजगार के अवसर मिलेंगे

जिले की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखी जाने वाली गेल व पाता इकाइयों को भी बीडा के जरिए संजीवनी मिलेगी। प्लास्टिक दाना जोकि अभी तक दूसरे राज्यों में लगे संयंत्रों को जाता था। अब उसी दाने से प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां भी स्थापित होंगी। परिवहन की सुविधा होने से बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे के औद्योगिक गलियारे में उद्यमी प्लास्टिक दाने से जुड़े संयंत्र लगा सकेंगे। यहां उन्हें भाड़े का खर्च भी कम आएगा। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर खुलेंगे।



अब देश हर कोने तक पहुंचने में होगी आसानी

मुख्यमंत्री की ओर से बीड़ा के जरिए बड़ी सौगात दी गई है। रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे। साथ ही आवागमन आसान होगा। बिजनेस डीलिंग के लिए देश के हर कोने में पहुंचना यहां से आसान होगा। समय भी कम खर्च होगा। अभी तक दूर जाने के लिए लखनऊ से फ्लाइट पकड़नी होती है।- अतुल पोरवाल, सोयाबड़ी, मैक्रोनी व पास्ता के मैन्युफैक्चरर

-

उद्योग स्थापन की राह होगी आसान

उद्योग लगाने के लिए मूलभूत सुविधाएं जरूरी होतीं है। बाजार से लेकर ट्रांसपोर्ट का महत्व अहम है। बीड़ा के जरिए सूबे की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। इससे उद्योग स्थापन की राह आसान होगी।-नरेश चंद्र शिवहरे, सरसों के तेल के मैन्युफैक्चरर

-
वर्जन-डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ,जिलाधिकारी औरैया

जिले मे नए उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार है। औद्योगिक गलियारे के लिए 300 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के क्रम में 95 प्रतिशत अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही शेष भूमि का अधिग्रहण पूर्ण हो जाएगा। गेल समेत जिले के लघु उद्यमियों, किसानों को बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव क्षेत्र में विकास की गति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें