फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई शिक्षक भर्ती

विज्ञापन
फोटो-3-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 69 हजार शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने सरकार पर भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को बचाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार में भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। सरकार बड़े नेताओं व अधिकारियों को बचा रही है। यही लोग बार-बार भर्तियों में घोटालों को अंजाम देते हैं। उन्होंने मांग की कि घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए ताकि जांच प्रभावित न हो। पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करवाई जाए। कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जमील अहमद, दीपेंद्र सिंह, संतराम वर्मा, बब्बन, मानसिंह, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें