फोटो-2-मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। किसानों को बीजों पर छूट की मांग समेत छह सूत्री समस्याओं का ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है।
कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि खरीफ की फसल में मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग व धान के बीजों पर हमेशा किसानों को छूट मिलती है वह बंद कर दी गई। चालू वित्तीय वर्ष में किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर तौलने में परेशान किया गया। जोकि किसानों के साथ अन्याय है। अन्ना मवेशियों से अभी तक छुटकारा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रगट सिंह, यदुवीर सिंह, शिवकुमार बाजपेई, हरिश्चंद्र, श्रीराम, गिरीश आदि मौजूद रहे।