फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ब्लॉकों की रैंकिंग में भरखनी की हैट्रिक, बावन दूसरे स्थान पर काबिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉकों की रैंकिंग में भरखनी की हैट्रिक, बावन दूसरे स्थान पर काबिज
विज्ञापन

- ग्राम्य विकास, पंचायतीराज और अन्य योजनाओं के क्रियांवयन पर मिलेते हैं अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। काम-काज और योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियांवयन में विकास खंड भरखनी ने अव्वल स्थान पर हैट्रिक लगाई है, जबकि दूसरे स्थान पर बावन लगातार तीसरे माह काबिज है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास खंडों की रैंकिंग जारी की। सांडी सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मार्च माह के काम-काज, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास विभाग और अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियांवयन के आधार रैंकिंग जारी की है। बताया कि 100 अंकों में 71.72 अंक हासिल कर भरखनी पहले स्थान पर आया है। 66.21 अंक पाकर बावन, बिलग्राम और सुरसा दूसरे स्थान पर हैं। बावन में लगातार तीसरे माह दूसरा स्थान पाया है, जबकि अन्य दो विकास खंडों के काम-काज में सुधार हुआ है। टड़ियावां पांचवे, अहिरोरी और बेहंदर छठें, हरपालपुर, शाहाबाद 8वें, संडीला 10वें स्थान, कोथावां, पिहानी और टोडरपुर 11वें स्थान पर आए हैं। माधौगंज को 15वें, हरियावां 16वें स्थान पर है। कछौना व मल्लावां 17वें और सांडी 19वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें