फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला जी के दरबार में भक्तों ने टेका माथा

विज्ञापन
फोटो-1-खेतुई बाला जी मंदिर के गेट पर श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराता कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। खेतुई बाला जी महाराज के दरबार में श्रद्धालुओं को लंबे समय बाद आरती में शामिल होने का मौका मिला। मुंह में मास्क, हाथों को सैनिटाइज कर भक्तों ने सामाजिक दूरी बनाए रखी। नियमों का पालन कर भक्तों ने बालाजी दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

सोमवार को शासन व प्रशासन के निर्देशों के बाद मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। खेतुई स्थित बाला जी महाराज का दरबार भी खोल दिया गया। मंगलवार को सुबह से ही श्री बाला जी के दरबार में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दिखी। व्यवस्थापकों ने लाइन में लगे भक्तों को सामाजिक दूरी का पालन करा उनके हाथों को सैनिटाइज कराया। व्यवस्थापक मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील करते रहे। इस दौरान परिसर में प्रसाद की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया।
एक बार में पांच श्रद्धालुओं को प्रवेश
हरदोई। 76 दिनों के बाद बाबा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के द्वारा दर्शन को आना शुरू हो गया। व्यवस्थापकों द्वारा हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही मंदिर के अंदर दर्शन को भेजा गया। मंदिर व्यवस्थापक समिति सदस्य जीतेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर को खोलने से पहले सोमवार को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया। मंदिर के अंदर तो पांच श्रद्धालुओं को ही भेजा जा रहा है। बाहर गोले बनाए गए हैं व सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए रस्सियां भी लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

मंदिर में लगे घंटों की भी हुई सुरक्षा
हरदोई। शहर के मंदिरों में लगे घंटों को श्रद्धालुओं द्वारा बार बार छूने से भी संक्रमण न फैले। इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिरों में लगे घंटों को कपड़े या बोरियों से ढक दिया गया है ताकि न तो लोग इसे बजा पाएं और न ही इससे संक्रमण का खतरा पैदा हो सके।

फोटो-2-खेतुई बाला जी मंदिर में आरती करते महंत। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-3-हरदोई बाबा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4-बाबा मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-5-बाबा मंदिर में लगे घंटों को कुछ इस तरह से कपड़े बांध कर ढका गया। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें