हरदोई। बेटियां फाउंडेशन के बैनर तले 16 जून से शुरू हो रही इंडियास सुपर स्टार ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में जिले से ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों से प्रतिभाएं हिस्सा ले रहीं हैं। विजेता को 21000 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के संयोजक प्रखर बाथम ने बताया कि बेटियां फाउंडेशन जिला, प्रदेश व देश की बेटियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित करता है। इसी उद्देश्य से बेटियां फाउंडेशन ने इंडियास सुपरस्टार की शुरुआत की है। प्रतियोगिता के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जून से होगा। जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग एंड फोटोजेनिक फेस प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकता है। इसका परिणाम प्रतिभागियों की पोस्ट पर आए लाइक कमेंट एवं शेयर से किया जाएगा। विजेता को तीन कैटेगरी में प्रथम विजेता 21000 हजार रुपये, फर्स्ट रनर अप 11,000 हजार व सेकेंड रनरअप को 5000 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 15 जून है। प्रतिभाग करने के लिए वह इस नंबर 8299092188 पर संपर्क कर सकते हैं।
फोटो-14- आद्विक गुप्ता। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-15- काव्या शर्मा। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-16- श्रुति शर्मा। संवाद- फोटो : HARDOI
फोटो-17- संचाया घोष। संवाद- फोटो : HARDOI