फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस में लुटेरों ने यात्रियों से की लूटपाट

Mon, 16 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
काठ गोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस में बीती रात बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की और चेन पुलिंग कर फरार हो गए। टीटीई की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली गई, पर बदमाशों का पता नहीं चल सका। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन


शनिवार को काठ गोदाम से चल कर हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों की साथ लूटपाट की। वह यात्रियों के साथ लूटपाट करने के बाद शाहाबाद-टोडरपुर के बीच चेन पुलिंग कर फरार हो गए। घटना की जानकारी टीटीई ने स्टेशन मास्टर रामलखन को दी।

रात करीब 3:55 बजे जैसे ही ट्रेन हरदोई स्टेशन पर आई तो जीआरपी ने तलाशी ली, पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रियों की माने तो करीब एक दर्जन बदमाश ट्रेन पर सवार हुए थे। कोच संख्या चार में सवार एक महिला का बैग छीन ले गए।
विज्ञापन


वहीं दो यात्रियों के मोबाइल छीन लिए। शाहजहांपुर स्टेशन पर जीआरपी को ट्रेन यात्री केशर जहां, पूर्णिमा व मालती ने घटना की सूचना दी है। घटना से यात्री दहशतजदा रहे। इस बाबत स्टेशन मास्टर राम लखन ने बताया कि टीटीई ने शाहाबाद सेे टोडरपुर के बीच तीन बार चेन पुलिंग की जानकारी दी थी।

जिसको जीआरपी को भेज दिया गया था। जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। दो लोगों के मोबाइल छीनने की बात प्रकाश में आई है। स्टेशन पर न तो महिला मिली थी और न ही बदमाश मिले थे। इस बाबत तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन


जानकारी को शाहजहांपुर जा रहे है। मामले की जांच की जा रही है। कहा कि सभी से जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें