पाली। हादसे में जान गंवाने वाला पटियानींव निवासी उदयवीर मजदूरी करता था। उदयवीर, नीरज और आकाश के बीच गहरी दोस्ती थी। करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए उदयवीर ने भी साथ में जाने की बात कही थी। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। इसकी जानकारी मिलते ही उदयवीर की भाभी उर्मिला बिलख पड़ीं।
ढाबे पर खाना खाएंगे कहकर निकले थे कार सवार
ग्रामीणों के मुताबिक बरात में किसी बात को लेकर जनातियों और बरातियों के बीच मामूली झड़प हो गई थी। इसके बाद कार सवार लोग बिना खाना खाए ही बरात से निकल गए थे। इन लोगों ने आपस में तय किया था कि किसी ढाबे पर खाना खाएंगे। कौन जानता था कि इन लोगों काे रास्ते में खाना नहीं बल्कि मौत मिलेगी।