हरदोई। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक यानी 22 से 28 मार्च तक होलाष्टक लगा रहेगा। इन दिनों कोई मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे।
शास्त्रों के जानकार उमाकांत अवस्थी ने बताया कि होलाष्टक में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन श्लोक का पाठ करना चाहिए, जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है। इस दौरान भगवान नृसिंह और हनुमानजी की पूजा का भी महत्व है।
होलाष्टक में वर्जित कार्य
शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि होलाष्टक के दौरान विवाह करना, वाहन खरीदना, घर खरीदना, भूमि पूजन, गृह प्रवेश, कोई नया कार्य प्रारंभ करना एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
होली को लेकर बाजारों में रौनक
होली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर शू स्टोर व मिठाई व नमकीन आदि की दुकानों पर बिक्री तेज हो गई है। इधर, लोगों द्वारा त्योहार की तैयारियों को लेकर अपने घरों की सफाई से लेकर रंग रोगन का कार्य तेज कर दिया है।
स्कूल से लेकर कॉलेजों में खूब चला रंग
शासन की ओर से बुधवार से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं का अवकाश बोला गया है। इसके चलते कुछ बच्चे स्कूल पहुंच ही गए तो कालेजों में भी इसी दिन से अवकाश घोषित किया गया। स्कूल या कॉलेज का अंतिम दिन होने के कारण छात्रों ने खूब रंग खेला और होली की बधाइयां दीं।
सीएसएन डिग्री कालेज के बाहर रंग खेलते छात्र। संवाद- फोटो : HARDOI