फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सौ दिन का रोजगार मांगा

विज्ञापन
फोटो-4-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए ग्राम सेमरापुरवा, पिहानी के ग्रामीण। संव - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी के ग्राम सेमरापुरवा के ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत काम की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए हरीराम, महेश, वेद प्रकाश, लालाराम, कन्यावती ने कहा कि उनका गांव वर्ष 1994 में अंबेडकर गांव के रूप में चयनित है। लेकिन रोजगार मुहैया नहीं कराया गया। आरोप है कि प्रधान, रोजगार सेवक व सचिव मिलकर गांव के तालाबों को मनमाने ढंग से खुदवाकर धनराशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरों से काम कराए जाने व कराए गए काम की जांच की मांग की। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें