हरदोई। गणेश उत्सव के तीसरे दिन रविवार को शहर से लेकर देहात तक सजे पंडालों में पूजन-अर्चन किया गया। वहीं, कई गणेश पंडालों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल व सराफा कमेटी के कार्यक्रम में भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
श्री सिद्धी विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में हो रहे 11 वें गणेश पूजन महोत्सव में आरती कर गणेश जी की स्तुति की गई। आरती पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सपरिवार की। आदि शक्ति जागरण पार्टी के कलाकार अनुराग रोशन व सुनील दीक्षित के गणपति बप्पा मोरया... आर्दि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर तुकाराम मराठा, प्रदीप रस्तोगी, नीरज कपूर, लक्ष्मण मराठा, अशोक गुप्ता, गोपाल मल्होत्रा, राजेश, पवन, अनिल महेंद्रा, नीरज कपूर आदि मौजूद रहे।
श्री गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे छठे श्री गणेश उत्सव में शनिवार शाम गायक संगीत लहरियों पर भक्त एकटक अपनी जगहों पर बंधे रहे। रविवार को आचार्य गोविंद देव शास्त्री ने शिवपुराण कथा सुनाई। देर शाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के कलाकारों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संगीत लहरियों पर हुए श्री सुंदरकांड पाठ में श्री हनुमान स्तुति में भक्त लीन से हो गए। इस मौके पर मनीष चतुर्वेदी, दीपक त्रिवेदी, अनूप, मोनी पाठक, समीर सिंह, अनिल तिवारी, राम किशोर द्विवेदी, अविनाश मिश्रा, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
श्री विनायक समिति के तत्वावधान में आयोजित 18वें गणेश उत्सव में शनिवार देर शाम आरती के बाद शामे-ए-लखनऊ कार्यक्रम में प्रतीक्षा व प्रियांशी ने गणपति जी की आरती के बाद श्याम बाबा के भजन ‘नजर न लग जाए, ओ मेरे श्याम बाबा...’ पर श्रोता झूमे बगैर न रह सके। इस दौरान प्रतीक्षा व प्रियांशी ने जिले की प्रतिभाओं वैष्णवी, अधिराज सिंह, आस्था त्रिवेदी, शौर्यवर्धन सिंह, अंकिता त्रिवेदी, विनायक शुक्ला को सम्मानित किया। सोमेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, चेतना शुक्ला, अनुराग गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शिव तांडव देख लगे भोले बाबा के जयकारे
कछौना (ब्यूरो)। श्री सोमेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में चल रहे गणेश महोत्सव में दिल्ली व कलकता के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की झाकियां व भजन प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। उधर, गोल बिल्ंिडग के पास श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के दूसरे दिन दिल्ली की भजन गायिका शालू सिंह व कोलकाता की मन्नत शर्मा ने भजन सुनाए। दिल्ली की सोनू आर्ट ग्रुप ने शिव तांडव, हवा में उड़ते हनुमान जी व राम-सीता की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। प्रियतम डांस ग्रुप कोलकाता ने योगी शिव शिवजी व सांई बाबा की सजीव झांकी प्रस्तुत की। पंकज शुक्ला, अनूप गुप्ता, रवि गुप्ता, मनोज पांडे, क्रांति सिंह, पंकज गुप्ता, प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। सिद्ध विनायक सेवा समिति की ओर से स्टेशन रोड पर चल रहे कार्यक्रम में कलाकारों ने झाकियां प्रस्तुत की।
तनु श्री के भजन पर झूमे भक्त
संडीला (ब्यरो)। जय माता दी प्रभात फेरी प्रंागण में चल रहे गणेश उत्सव में रविवार को लखनऊ की तनु श्री के भजन गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना..., ओ गौरा के लाला पर... भक्त झूम उठे। राधा-कृष्ण और आरएस डेंजर ग्रुप के बच्चों ने भगवान तू कहां हैं ...., कंगना सक्सेना ने एक नजर दिखा दे..., गणपति में तेरी दासी बन जाऊं... पर डांस किया। संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने श्री गणेश का पूजन किया।
कानपुर के कलाकारों सुनाए भजन
सांडी (ब्यूरो)। श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति के श्री बाबा कमलेश्वर महादेव मंदिर सतमठियां में आयोजित गणेश महोत्सव में रविवार को हरदोई व कानपुर के प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन और मनमोहक झांकियों को प्रस्तुत किया। डॉ. पंकज त्रिवेदी, अनुराग कुशवाहा, पंकज अग्निहोत्री, मोनू राठौर, निखिल अग्निहोत्री, अमित राजपूत, मुकेश वर्मा, कपिल गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।