फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी पीने पर सफाई कर्मचारी की पिटाई, गंभीर

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे पालिका कर्मी - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अतरौली में कार्यरत अनुसूचित जाति के एक सफाई कर्मचारी को रविवार दोपहर हैंडपंप पर पानी पीने से न सिर्फ रोका गया बल्कि विरोध करने पर बेरहमी से पीटते हुए कपड़े तक फाड़ डाले। बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य सफाई कर्मियों की भी पिटाई की गई। तीनों की हालत गंभीर होने पर अतरौली सीएचसी से पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पालिका कर्मियों ने थाने में हंगामा करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। संविदा कर्मचारी रिंकू पुत्र मुन्नालाल रिक्शे से डोर टू डोर कूड़ा उठा रहा था। छर्रा रोड पर पक्कीगढ़ी के पास गर्मी के कारण तेज प्यास लगने पर वह एक हैंडपंप पर पानी पीने लगे। आरोप है कि तभी वहां परवेज पुत्र भूरा पहुंचा और अनुसूचित जाति का व्यक्ति बताते हुए कहा कि इस हैंडपंप से पानी नहीं पी सकते। रिंकू ने इसका विरोध किया। बताते हैं इसी विवाद पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना पर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी आकाश, प्रमोद व मनीष भी पहुंच गए। परवेज पक्ष के भी 10-12 लोग आ गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। इसमें रिंकू, आकाश व प्रमोद के ज्यादा चोटें आई हैं। तीनों का पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पालिका के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें