फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ को चेताया

Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा व लोहिया आवासों के निर्माण कार्य अभी शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। निर्माण में हीलाहवाली को लेकर ही सीडीओ ने अब कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीडीओ को आवास निर्माण कराने की समय सीमा निर्धारित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन


जिले में वित्तीय वर्ष 14-15 के दौरान इंदिरा आवास योजना से 17,772 आवासों का निर्माण कराया जाना है, जबकि करीब 3,215 लोहिया आवास निर्मित होने हैं। आवासों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को दी गई है, लेकिन जनपद के खंड विकास अधिकारी आवासों को लेकर अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

यही वजह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है और आवासों के निर्माण की प्रगति अभी तक शत प्रतिशत नहीं हुई है। जिसको लेकर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई। आवासों को लेकर प्रतिमाह समीक्षा होने के बावजूद सभी विकास खंडों की स्थिति में सुधार नहीं है।
विज्ञापन


जिनमें अहिरोरी, सुरसा, बावन, हरियावां व पिहानी विकास खंडों की स्थिति आवास को लेकर अधिक दयनीय बनी हुई है। आवासों के निर्माण में तेजी न होने की वजह से ही अब मुख्य विकास अधिकारी ने अब कार्यवाही की है। आवासों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराते हुए एक माह में शत प्रतिशत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, जबकि अन्यथा की स्थिति में खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें