फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों के सत्यापन को निकली बीडीओ की फौज

Sat, 07 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास और इंदिरा आवास योजना के निर्माण कार्य में गति लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर  आवासों का सत्यापन कराया गया। साथ ही आवास के लाभार्थियों की सूची चस्पा कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारियों ने समग्र ग्रामों में आवासों के निर्माण की प्रगति को देखा और सीडीओ के निर्देशानुसार आवास लाभार्थियों की सूची भी चस्पा करवाई। जनपद में आवासों के निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आ रही है। एक तो आवासों का आवंटन होने में देरी हो गई, वहीं अब किश्त भी समय से लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही।

जिससे आवास का निर्माण कार्य दिन प्रतिदिन धीमा होता जा रहा है। आवासों के निर्माण के संबंध में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर निर्माण कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ ने इसके अलावा आवास लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतने को लेकर चयनित लाभार्थियों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। सीडीओ के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों के अधिकारियों ने समग्र ग्रामों में जाकर लोहिया आवास और इंदिरा आवास के निर्माण का सत्यापन किया तथा चयनित लाभार्थियों की सूची को भी चस्पा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें