फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटक रहा ताला

Fri, 27 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी हो रही है। गुरुवार को कुछ केेंद्रों का जायजा लिया तो हकीकत सामने आ गई। उदरा नेवलिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे बच्चे नदारद थे।
विज्ञापन


सहायिका कमरे के बाहर बैठी मिली। पूछने पर बोली कि कार्यकत्री कभी-कभी आती हैं। इधर, एक गांव में स्थित दो केंद्रों पर ताला लटकता मिला। घमेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह 10:48 बजे ताला लगा मिला।

लोगों ने बताया कि यह केेंद्र कभी कभार खुलता है। पूर्वाह्न 11 बजे पहुंतेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री बैठी थी, पर कोई बच्चा नहीं था। बताया कि कई बार कहने के बावजूद अभिभावक बच्चे भेजते नहीं।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11:15 पर खुरेहना स्थित केंद्र बंद मिला। इस बाबत डीपीओ प्रकाश चौरसिया ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद होने की शिकायत मिली हैं। औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि मौके पर कोई बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें