फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियावां बीईओ को नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण न करवाने और आवास पहुंचने पर उन्हें टरकाने वाले हरियावां बीईओ के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई की है। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

31277 शिक्षक भर्ती में जिले में 477 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से 309 पुरुष शिक्षकों को सोमवार को विद्यालय आवंटन पत्र वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर से कार्रवाई पूरी कर मंगलवार को संबंधित विद्यालयों में योगदान के निर्देश दिए गए थे।
लेकिन हरियावां विकास खंड में नियुक्त किए गए शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाया गया। शिक्षक जब बीआरसी पहुंचे तो वहां बीईओ फूलचंद्र के न होने की सूचना दी गई और सुभाष नगर स्थित उनके आवास जाने को कहा गया। जब शिक्षक उनके आवास पहुंचे तो उन्होंने फिर बीआरसी जाने को कहा।
विज्ञापन

इसके कारण शिक्षक भटकते रहे। शिक्षकों की पीड़ा को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर बीएसए हेमंत राव ने बीईओ को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें