फोटो-23-शाहाबाद कस्बे में भ्रमण के दौरान अधिशासी अधिकारी से जानकारी लेते एडीएम संजय कुमार सिंह। स?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। ग्रामीण इलाकों में भी लॉकडाउन के कारण बाजार पूरी तरह बंद रहे। बेवजह घर से निकले लोगों पर जुर्माना लगाया गया। सभी कस्बों में सैनिटाइजेशन कराया गया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को पुलिस का रवैया सख्त रहा। कोतवाल जगदीश यादव ने मास्क न पहनने और बेवजह निकले लोगों से 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। बस अड्डा चौकी प्रभारी ने मास्क लगाए बिना निकले लोगों से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह इमलियाबाग में चौकी प्रभारी ओपी सिंह ने भी जुर्माना वसूला। संडीला के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि कस्बे में सैनिटाइजेशन कराया है। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम संजय कुमार सिंह ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मोहल्ला अल्हापुर इबनेजई में गंदगी देख अधिशासी अधिकारी विमलापति को सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बाजार पूरी तरह बंद रहा। एसडीएम एपी श्रीवास्तव, सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल महेश पांडेय ने भी कस्बे में भ्रमण किया। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा पूरी तरह बंद रहा।
सांडी प्रतिनिधि के अनुसार मेडिकल स्टोर छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। इंस्पेक्टर क्राइम इरशाद त्यागी ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के कारण कस्बे में सन्नाटा रहा। जामा मस्जिद, पुलिस चौकी, करावां तिराहे के निकट बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान किया गया। गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने लॉकडाउन का जायजा लिया। नगर पंचायत टीम ने सैनिटाइजेशन कराया। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार पूरा कस्बा बंद रहा। कुछ दुकानें खुली मिलीं तो पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत देकर उन्हें बंद करा दिया। एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।