श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज के संस्थापक की जयंती को लेकर
बुधवार को विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय
संस्थापक की जयंती पर बास्केटबाल, खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की
गई। तीनों ही प्रतियोगिता में टीम ए ने विजय हासिल की।
विद्यालय
संस्थापक, शिक्षाविद् बाबू राधाकृष्ण अग्रवाल की जयंती समारोह को लेकर
खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय
प्रबंधक अनुज अग्रवाल व प्रधानाचार्य मीता मुखर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय
प्राप्त कर किया। विद्यालय में खो-खो, बास्केट बाल व कबड्डी की
प्रतियोगिता हुई। इसमें खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए की अन्नपूर्णा
सिंह,
सृष्टि सिंह, सृष्टि गुप्ता, बबिता पाठक, मीनाक्षी मिश्रा, सुहानी पांडेय,
नीतिका सैनी, अनु पाल, अनीता श्रीवास्तव, अंजली मिश्रा व आस्था की टीम
विजयी हुई। इसके बाद कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें टीम ए के खिलाड़ियों
ने अपना परचम लहराया। बास्केट बाल की प्रतियोगिता में भ टीम ए के
खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। प्रतियोगिता का निर्णय हंसराज कुशवाहा तथा
निगार बेगम ने दिया। विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विजयी छात्राओं को
पुरस्कृत किया।