अमर उजाला व जिलेट गार्ड की ओर से महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को
कैरियर काउंसलिंग में कैरियर के संबंधित टिप्स दिए गए और काउंसंलिंग में
विजेता दस विद्यार्थियों को जाब का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में
कार्यशाला के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
अमर उजाला व जिलेट गार्ड के
संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के कैरियर काउंसलिंग
के लिए कार्यशाला शुरू की गई है। इसके तहत दिव्य कृपाल महाविद्यालय,
सीएसएन पीजी कालेज,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जीडीसी और प्रकाश
महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्नातक प्रथम , द्वितीय व
तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की एक कैरियर
के विषय में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को इंटरव्यू में किस प्रकार से तैयारी करके
जाना चाहिए और उनकी पर्सनालिटी से साक्षात्कार लेने वाले प्रभावित हो इसके
लिए वेशभूषा आदि की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्नातक फाइनल वर्ष के
छात्रों से प्रश्नोत्तर में से दस बेस्ट विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस
तरह पूरे प्रदेश में ऐसे पांच सौ विद्यार्थियों
को चयन किया जायेगा। इसके
बाद अमर उजाला उनकी दिल्ली में एक कार्यशाला आयोजित कराएगा जिसमें दस
विद्यार्थियों को चुना जायेगा। इनको अमर उजाला व जिलेट गार्ड में नौकरी का
मौका दिया जाएगा। महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में बढ़ चढ़
कर प्रतिभाग किया और अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की।