फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरसोहिया ने जिलगांव को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सोनेपुर स्थित मेजर धर्म सिंह स्टेडियम में चल रही हरदोई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बरसोहिया और जिलगांव के बीच मैच खेला गया। बरसोहिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलगांव को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

हरदोई प्रीमियर लीग में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिलगांव की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। निर्धारित 12 ओवर के इस मैच में जिलगांव की पूरी टीम नौ ओवरों में 53 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से बाबा ने सर्वाधिक 26 रन और दिव्यांशु ने 10 रन बनाए। बरसोहिया की ओर से मनीष और साहिल ने तीन-तीन विकेट लिए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरसोहिया की टीम ने सिर्फ सात ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिलगांव की ओर से गेंदबाजी में सत्यम ने दो और अनुज ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर मनीष को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश और राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें