फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंजस्य बनाकर काम करें बार व बेंच: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को शाहाबाद अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला जज सैय्यद आफताब हसन रिजवी और विशिष्ट अतिथि यूपी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को पद और दायित्व की शपथ दिलाई। जिला जज ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए। हड़ताल से बचें और प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए काम करें।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि हड़ताल की वजह से वादकारियों को परेशानी होती है। हर बार की कमेटी में ऐसे वरिष्ठ अधिवक्ता को शामिल किया जाना चाहिए, जो बार और बेंच में संतुलन बनाने में सहयोग करे। अधिवक्ताओं का दायित्व है कि पीड़ित की समस्या को समझें और उसका बेहतर ढंग से निदान कराएं।
यूपी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि वकीलों की समस्याओं का किसी ने समाधान नहीं किया है। वकील छप्पर के नीचे बैठकरवादकारी के हित में करता है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि परिवर्तन कर्म करने होता है। कार्यक्रम में एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रोहित श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री अमित मिश्रा, अमितेश, अनिल श्रीवास्तव, राजपाल सिंह व सवाहत उल्ला खां ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें