फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मेल से फारवर्ड होंगी बैंकों को समस्याएं

Mon, 12 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकिंग गैस सब्सिडी के लिए बैंक एकाउंट नंबरों में आधार कार्ड की फीडिंग से लेकर नान आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी आईडी फीडिंग को लेकर गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही बैंकों की शिकायतों के बाद एलडीएम कार्यालय ने शिकायतों के निस्तारण को ई-मेल की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


अब गैस एजेंसियों को संबंधित बैंक शाखा एवं उपभोक्ता का नाम तथा आधार कार्ड व बैंक एकाउंट संबंधी विवरण सहित समस्या का ब्योरा एलडीएम कार्यालय को ई-मेल पर भेजना होगा, ताकि ई-मेल को तत्काल संबंधित बैंक को फारवर्ड कर समस्या का समाधान कराया जा सके।

इस बाबत एलडीएम पीके सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं एवं गैस एजेंसियों द्वारा उनके मोबाइल फोन पर शिकायत की जाती है कि बैंकों में खाता लिंक नहीं हो  पा रहा है। बिना विवरण के शिकायतों के निस्तारण को कैसे प्रयास किए जाएं, इसको लेकर ही उन्होंने सभी से मोबाइल पर फोन करने की बजाय समस्या का उल्लेख करते हुए उपभोक्ता का बैंक एकाउंट नंबर।
विज्ञापन


बैंक शाखा का नाम, गैस एजेंसी एवं गैस एलपीजी आईडी व आधार कार्ड आदि का नंबर ई-मेल करने की अपील की है, ताकि समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किए जा सके। उन्होंने बताया कि हर रोज बड़ी संख्या में उनके मोबाइल पर एजेंसियों एवं उपभोक्ताओं के फोन आते हैं, ऐसे मेें उन्होंने ई-मेल की व्यवस्था की है। मिलने वाले ई-मेल संबंधित बैंकों को निस्तारण को फारवर्ड किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें