संडीला। कस्बा स्थित बैंक में तैनात फील्ड ऑफिसर का सोशल मीडिया एकाउंट हैककर 1.27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने नाम से सोशल मीडिया पर एक एकाउंट चलाता है। 27 दिसंबर को किसी ने उसकी आईडी हैक कर ली और आईडी से जुड़े परिचितों से रुपये की मांग की। परिचितों ने आईडी से मैसेज आने पर बताए गए एकाउंट में लगभग एक लाख 27 हजार रुपये गूगल पे द्वारा भेज दिए हैं। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।