फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकार की कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की जिला इकाई के बैनर तले बैंककर्मी आठ जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। शुक्रवार को सिंडीकेट बैंक के गेट पर प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने ये बात कही।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार देश के कामगारों के हित की उपेक्षा कर रही है। बैंकों के विलय और शाखाओं की बंदी रोकी जाए।
बैंककर्मियों का वेतन पुनरीक्षण तत्काल किया जाए। नए बैंककर्मियों को पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को बैंकों में हड़ताल रखी जाएगी। प्रदर्शनकारियों में अजय मेहरोत्रा, श्याममोहन बाजपेई, विभांशु सिंह, रोचिन सिन्हा, प्रकाश दुबे, ऋषिपाल, अंशुमान अवस्थी, देवेंद्र कुमार, अमित त्रिपाठी, बालेश्वर शर्मा, राकेश शर्मा, कमल किशोर, संदीप कुमार, ब्रह्मानंद, मानदाता सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें