फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मंगलवार की साप्ताहिक बंदी पर रोक लगाए प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में मंगलवार की साप्ताहिक बंदी भी जारी रहने से व्यापारियों को परेशानी होगी। इस मुद्दे पर मंगलवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें साप्ताहिक बंदी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपे ज्ञापन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। जिसके तहत जिले के बाजार गत शनिवार व रविवार को बंद रहे। लेकिन मंगलवार को नगर की साप्ताहिक बंदी होने से भी प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन की बंदी से व्यापारियों को नुकसान होगा। पदाधिकारियों ने मांग की कि जिले की साप्ताहिक बंदी पर तब तक रोक लगा दी जाए जब तक लॉकडाउन की व्यवस्था लागू है। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ला, अमित सिंह, अंकित त्रिवेदी, विकास सिंह, अनुराग यादव, हरिनाम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें