फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में घुसे चोर, जेवर समेत अन्य सामान चुराया

विज्ञापन
फोटो-13- कटरा गंगारामपुर चोरी के बाद बिखरे सामान और खुली पड़ी अलमारी दिखाता पीड़ित। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कटरा गंगारामपुर में शनिवार रात शिक्षक के बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव माहिमपुर निवासी रामपाल पुत्र श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी शिक्षक हैं। रामपाल का कस्बे के मोहल्ला कटरा गंगारामपुर में मकान है। लॉकडाउन के बाद से वह परिवार के साथ गांव में रह रहे हैं और गंगारामपुर में उनका मकान बंद पड़ा है। शनिवार रात मकान के मेन गेट की कुंडी काटकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। रविवार सुबह लोगों ने ताले टूटने की सूचना दी तो रामपाल मौके पर पहुंचे। रामपाल ने बताया कि अंदर सामान बिखरा और बक्से, अलमारी खुली थीं। चोर सोने का हार, दो चेन, छह अंगूठी, दो जोड़ी झाले, एक मांग बेंदी, चार चूड़ी और अन्य सामान चुरा ले गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा व कोतवाल कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो-14- घटनास्थल से नमूने लेते फोरेंसिंक टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें