फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल को मिलेगा निशुल्क कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। ग्राम सभा के मजरा गुलौली में छह साल पहले बनकर तैयार हुई टंकी से पेयजल आपूर्ति को जल निगम अब ग्रामीणों को निशुल्क कनेक्शन देगा। अभी तक इसके लिए एक हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा था। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मुहैया हो, इसके लिए हरपालपुर ग्राम पंचायत के मजरा गुलौली में वर्ष 2013-14 में जल निगम ने 35 लाख रुपये से 450 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कराया था। गुलौली के साथ ही हरपालपुर में पाइप लाइन भी काफी पहले बिछाई जा चुकी हैं। निर्माण के बाद तीन साल पहले जल निगम पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर चुका है। अभी तक पेयजल के लिए कनेक्शन लेने को लोगों को विभाग द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये शुल्क देना पड़ रहा था। जिसके कारण ज्यादा कनेक्शन नहीं हुए थे। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक पेयजल के लिए 150 लोगों ने ही कनेक्शन लिया है। हाल ही में विभाग ने गुलौली व हरपालपुर गांव में कनेक्शन को लेकर सर्वे किया था। इस दौरान विभाग ने दो हजार परिवारों का चिह्नीकरण किया था। इन लोगों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। जल निगम के एई फूलचंद यादव ने बताया कि हरपालपुर व गुलौली में अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को विभाग ने निशुल्क कनेक्शन देने की योजना बनाई है। बताया कि अन्य क्षेत्रों में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे लगभग दस हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें