फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस बल्लियों पर लटक रहे बिजली के तार

Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
कन्हईपुरवा में बांस व बल्लियों पर लगे बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कई मोहल्लों में वर्षों से बिजली के तार बांस-बल्लियों के सहारे लटके हैं। यहां के लोग सैकड़ों बार विद्युत कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। इनकी सुनवाई नहीं हुई। लाचार उपभोक्ता मौत के साए में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विकास का दावा करने वाले नेता भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर के आजाद नगर, सुभाष नगर, कन्हईपुरवा, राम नगरिया, कृष्ण नगरिया, टिलिया, विभूतीनगर, प्रगति नगर, चंदीपुरवा सहित कई मोहल्लों में बास बल्ली के सहारे घरों तक बिजली कनेक्शन किए गए हैं। बल्लियों पर तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं।

इनसे लोगों को खतरा बना रहता है। इन मोहल्लों में बिजली विभाग के अधिकारी भी नजर नहीं दौड़ा रहे हैं। बरसात के दिनों में बांस और बल्लियां पूरी तरह से भीगे रहते हैं। ऐसे में  कोई इन बल्लियों को छूता है तो फिर उसे झटका लगना संभव है। लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। इनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।  
विज्ञापन



टूटा खंभा कभी गिरा सकता गाज
शहर के सरकुलर रोड पर कन्हईपुरवा मोहल्ले में सड़क किनारे फुटपाथ पर बिजली का पोल पूरी तरह से टूट कर अलग हो चुका है। सीमेंट का पोल तारों के सहारे टिका हुआ है। सड़क पर हर वक्त वाहनों का आवागमन रहता है।  साथ ही काफी भीड़ भी रहती है। खंभा टूट कर गिरने का डर बना  रहता है। बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

जमीन पर फैलीं ट्रांसफार्मर की लीडें
टूटे खंभे के पड़ोस में ही डबल पोल पर रखे ट्रांसफार्मर से निकली लीडें जमीन पर फैली हुई हैं। कुछ लीडें तो पूरी तरह से खुली हैं। अब भले ही उनमें करंट न होने की बात कही जा रही है लेकिन लीडें ट्रांसफार्मर के जंक्शन बॉक्स से निकली हैं। अब बारिश का मौसम आ गया है । ऐसे में किसी हादसे को नाकारा नहीं जा सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
 उपखंड अधिकारी दिलीप यादव ने बताया कि जर्जर खंभों को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजनेस प्लान के तहत शहर में खंभे लगाने का काम कराया गया। सामग्री मिलने में यदि देरी न हो तो जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें