फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में अनुपस्थित लेखपाल निलंबित

Wed, 22 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सदर तहसील दिवस में मंगलवार को डीएम विवेक वार्ष्णेय ने अनुपस्थित एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। अधिकारियों को चेतावनी दी कि तहसील दिवस की शिकायतों में शिथिलता न बरतें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को हुए तहसील दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जे और राशन दुकानों की रहीं। 151 में तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन


उमरापुर गांव की एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल ब्रह्मानंद को तलब किया। आधा घंटे के बाद भी लेखपाल नहीं पहुंचा। इसपर डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसील दिवस में अवैध कब्जों व राशन वितरण संबंधी शिकायतें अधिक रहीं।

जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को अवैध कब्जों का स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट देने और राशन वितरण मामलों में जिला पूर्ति अधिकारी व तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि वह राशन वितरण संबंधी शिकायतों को तीन दिन में जांच कर निपटाएं। कुल 151 शिकायतों में 79 राजस्व की, पुलिस की 21, विकास की 15, चकबंदी की 11 और अन्य विभागों की 25 शिकायतें मिलीं। जिसमें से तीन का निस्तारण मौके पर हो पाया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत के चार लाभार्थी सुशीला देवी, उर्मिला पाल, बबली व किरन गुप्ता को 30-30 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र दिए। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव, वन संरक्षक विनोद कृष्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें