फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालामऊ-कानपुर रेल मार्ग पर रातभर बंद रहा यातायात

Tue, 05 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
टूटी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। बालामऊ-कानपुर रेल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से रविवार की रात ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रात में यात्री ट्रेन का आवागमन नहीं हुआ, वहीं  मालगाड़ी को बालामऊ स्टेशन पर रोक दिया गया था। क्रासिंग भी बंद रखी गई जिस वजह से बड़ी गाड़ियों की लाइन लगी रही और लोग परेशान रहे। सोमवार सुबह रेल लाइन दुरुस्त होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


हरदोई-लखनऊ सड़क मार्ग नर्सिंग होम की क्रासिंग संख्या 96-बी 1 पर रविवार की देर रात ट्रक निकलने के दौरान बालामऊ से कानपुर जा रही ब्रांच लाइन की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्पीड ब्रेकर से निकलते समय अचानक ट्रक की आगे की बाडी में पटरियां फंस कर उखड़ गईं। इस वजह से ट्रक भी क्रासिंग पर फंस गया।

जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों ने सूचना पाते ही कानपुर बालामऊ रेल रूट पर यातायात बंद कराया। पटरी उखड़ी देखकर तत्काल काम शुरू कराया। हालांकि रात में रूट पर यात्री ट्रेन का आवागमन तो नहीं हुआ जबकि मालगाड़ी को बालामऊ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। क्रासिंग की पटरी उखड़ने की वजह से हरदोई-लखनऊ मार्ग भी बंद कर दिया गया जिससे दोनों ओर लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


आधी रात के बाद तक करीब 10 मीटर पटरी बदली गई और सड़क यातायात शुरू कराया गया हालांकि रेल मार्ग सोमवार को काम पूरा करने के बाद ही संचालित किया गया। रेल पथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरएस मौर्या ने बताया कि रेल लाइन बदलने के बाद यातायात शुरू कराया गया। उधर, आरपीएफ ने रेल एक्ट की धाराओे में मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें