फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने बालामऊ जंक्शन का किया निरीक्षण

Fri, 12 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण की भनक लगते ही बालामऊ जंक्शन चमक तो गया, लेकिन महाप्रबंधक ने कुछ ही देर के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था का आंकलन कर लिया। उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों को सफाई कार्य और बेहतर कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 जनपद स्थित बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण करने गुरुवार को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अपनी विशेष ट्रेन से 11:45 बजे पहुंचे। महाप्रबंधक एके पुठिया व डीआरएम प्रमोद कुमार ब्रांच लाइन से उन्नाव होते हुुए बालामऊ जंक्शन आए जहां उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का आंकलन किया। जीएम ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतीक्षालय कक्षों को देखकर साफ सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हालांकि जीएम के आने की सूचना मिलते ही साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया था लेकिन इसके बावजूद महाप्रबंधक ने स्टेशन के सुंदरीकरण और साफ सफाई पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन का करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया। जिसके बाद वह अपनी विशेष ट्रेन से सीतापुर के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि सीतापुर के बाद वह रोजा होते हुए दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एसके शुक्ला, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपी जोशी, स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी, आरपीएफ प्रभारी एसके मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें