हरदोई। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हरदोई-लखनऊ रेल खंड पर रेललाइन की मरम्मत के चलते बालामऊ फाटक सड़क यातायात के लिए आज बंद रहेगा। बतााया कि सड़क यातायात को सुठेना फाटक से डायवर्ट किया गया है। जिससे सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा नही होगी। (संवाद)
डीएम ने जांची शिकायतों के निस्तारण की स्थिति
हरदोई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आईजीआरएस शिकायतों की निस्तारण आख्या की जांच की। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया। अधिकारियों से कहा कि निस्तारण की नियमित निगरानी करें। आख्या अपलोड करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी शिकायत को मांग श्रेणी में वर्गीकृत करने से पहले अच्छी तरह से जांच लिया जाए। जाचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाएं। (संवाद)