टेन-स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टेन-स्क्वायर क्रिकेट नेशनल अंडर-19 चैंपियनशिप का समापन बुधवार को फाइनल मैच से हुआ। फाइनल में उत्तर प्रदेश वारियर्स और बाल विद्या भवन हरदोई की टीमों ने रोमांचक मैच खेला। इसमें निर्धारित ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर बाल विद्या भवन की टीम ने मैच जीत कर चैंनियनशिन पर कब्जा कर लिया।
टेन-स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को शुरू हुए अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप भी कोहरे की मार से नहीं बच पाया। लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द हो जाने के कारण कई प्रांतों की टीमें नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में गैर जिला व जनपद की टीमों के बीच ही मैच खेले गए।
बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश वारियर्स व बाल विद्या भवन हरदोई के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश वारियर्स ने निर्धारित 12 ओवरों में 64 रन बनाए।
बाल विद्या भवन ने यह स्कोर सिर्फ नौ ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। वहीं दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीनों टीमों को फेडरेशन की ओर से आरिफ खान, पूनम तिवारी, हबीबुल्ला, आफाक , राघवेंद्र ने ट्राफी दी। कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया। अंपायरिंग मो. अब्दुल अफीज व शिवम मिश्रा ने की। स्कोरिंग राहुुल मिश्रा ने की।