फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले नियमों के साथ पहले दिन चलीं 40 रोडवेज बसें

विज्ञापन
फोटो-01- रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री की स्क्रीनिंग करते रोडवेजकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अनलॉक वन शुरू होते ही सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। 69 दिन बाद 40 बसों से 1800 यात्रियों ने सफर किया। नए नियमों के तहत स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनका डाटा नोट किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उन्हें बसों में बैठाया गया।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर यात्रियों की इंट्री सिर्फ एक गेट से कराई गई। गेट पर पीपीई किट पहनकर मुस्तैद रोडवेजकर्मियों ने एक-एक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की। रजिस्टर पर उनका नाम, पता व फोन नंबर भी नोट किया गया। यात्रियों को मास्क लगाने के लिए प्रोत्साहित कर हाथ सैनिटाइज कराने के बाद उन्हें बसों में बैठाया गया। पहले दिन एक बस से औसतन 40-45 सवारियां रवाना की गईं। एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। चालक परिचालकों को भी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। 40 बसों को अलग-अलग रूट पर भेजा गया है। एआरएम ने बताया कि डिपो के बेड़े में पर्याप्त बसें हैं, सवारियां बढ़ने पर बसें बढ़ाई जाएगी।
स्टाफ को दिए गए मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स
अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों को विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी है। बसों के रवाना होने से पूर्व बस स्टेशन के ड्यूटी रूम से चालक व परिचालकों को मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स दिए गए। स्टाफ को सचेत रहने के साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एआरएम आरबी यादव ने बताया कि स्टाफ को बताया गया है कि सफर के दौरान अगर किसी यात्री के स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी नजर आए तो नजदीकी बस स्टेशन व स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

पहले दिन इन रूट पर गईं बसें
सोमवार को लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद व कौशांबी समेत अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन यात्रियों की संख्या आम दिनों की अपेक्षाकृत कम रही है। दिन गुजरने के साथ ही यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

फोटो-02- बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के हाथ सैनिटाइज कराने के साथ ही उनका डाटा नोट करते रोडवेजकर्- फोटो : HARDOI

फोटो-03- रोडवेज बस के अंदर मास्क व अन्य चीजों से मुंह ढककर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे यात्री। संव?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें