बिलग्राम। सीएमओ ने सोमवार को बिलग्राम सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी के बाहर गंदगी देख नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत बच्चों को चिह्नित कर टीकाकरण कराया जाए।
सीएचसी पहुंचे डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने पैथ लैब, दवा और पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। अभिलेख देखकर दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. के डी त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्रा, खालिद हुसैन शानू, फार्मासिस्ट अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।