फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा शिक्षकों के मूल अभिलेखों का कड़ाई से होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मूल अभिलेख जमा कराने के बाद सत्यापन शुरू कराया जा रहा है। मूल अभिलेखों का सत्यापन कड़ाई से होगा। नामित बीईओ बोर्ड व विश्वविद्यालय जाकर खुद सत्यापन कराएंगे।
विज्ञापन

डीसी बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि जून माह में जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेखों को चेक करवाया गया था। इस दौरान मूल अभिलेखों को भी जमा करवाया गया था। इन अभिलेखों का सत्यापन बोर्ड व संबंधित विश्वविद्यालय से कराया जाना है। इस बार खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे जाने की योजना है। इससे कि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि बीएसए हेमंत राव ने इन अभिलेखों की जांच कड़ाई से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद योजना तैयार की गई है। जिला स्तर पर फोटो प्रतियों का मूल अभिलेखों से मिलान करवाया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड व विश्वविद्यालय से अभिलेखों का मिलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें