फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बीए प्रथम की टीम रही विजेता

Sat, 24 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य कन्या डिग्री कालेज में चल रहे युवा महोत्सव के दौरान चौथे दिन शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ, जिसमें बीए प्रथम की छात्राओं ने बीए द्वितीय की टीम को पछाड़ प्रथम स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं भाला फेंक में हेमा सिंह ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


युवा महोत्सव के चौथे दिन आर्य कन्या डिग्री कालेज में बीए प्रथम व द्वितीय की टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बीए प्रथम की टीम विजेता रही। भाला फें क प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय की हेमा सिंह द्वितीय स्थान पर एवं नेहा वर्मा तीसरे स्थान पर रही।

निर्णायक मंडल में अर्चना जिंदल एवं डा. आशा मिश्र शामिल थे। इसके बाद रंगोली व अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर सुधा, द्वितीय स्थान पर सपना द्विवेदी, तीसरे स्थान पर संगीता गुप्ता रही।
विज्ञापन


इसके अलावा नीता आर्या के निर्देशन में कलश सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें नैंसी गुप्ता प्रथम, दिव्यांशी रस्तोगी द्वितीय एवं अनामिका तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें