फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इंटरमीडिएट में आयुषी और हाईस्कूल में समर्थ जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार शाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में 85.70 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। मेरिट की बात करें तो इंटरमीडिएट में प्रदेश में श्रीराम लाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर के दो मेधावियों के नाम आए हैं।
विज्ञापन

आयुषी पटेल ने 95.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां और जिले में पहला स्थान पाया है। इसी विद्यालय के वर्चस्व दुबे ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां और जिले में दूसरा स्थान पाया है। हाईस्कूल में शाहाबाद स्थित गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता को 95.17 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान मिला है।
यूपी बोर्ड की 622 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 133 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए। हाईस्कूल में परीक्षा के लिए 53,033 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें परीक्षा में 49,181 शामिल हुए थे। इनमें 42,149 सफल हुए। हाईस्कूल में 85.50 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के लिए 47,497 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 46,640 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 39,056 परीक्षार्थी पास हुए। इंटरमीडिएट का 81.60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। हाईस्कूल में टॉप टेन में 19 विद्यार्थी शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट में 13 विद्यार्थी टॉप टेन की सूची में हैं।


बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जनपद का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। दो परीक्षार्थियों ने प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर की वरीयता सूची में स्थान पाकर विद्यार्थियों ने गौरव बढ़ाया है। -बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें