फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता छापा डालकर पकड़ा खनन, वाहन व अन्य लोग फरार

विज्ञापन
फोटो-33- बावन नहर पटरी पर किए जा रहे खनन को देखते अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में बावन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर अधिशासी अभियंता सिंचाई ने रविवार सुबह टीम के साथ छापा मारा। नहर पटरी के पास से एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। जबकि अन्य वाहन चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

बावन से गुजरी नहर लंबे समय से अवैध खनन का केंद्र रही है। दो दिन से नहर पटरी से बालू, मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना मिलने पर रविवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने टीम के साथ बावन नहर के पास छापा मारा। मौके पर जेसीबी की मदद से खनन होता मिला।
कई ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी मिलीं। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पकड़ी गई जेसीबी के चालक ने किराये पर काम करने की बात कही है। उसने खनन में बावन क्षेत्र के ही एक आदमी के संलिप्त होने की बात कही है। इस संबंध में लोनार कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें